नक्सलियों की घुसपैठ रोकने बड़ा कदम! CRPF ने सुकमा में नया कैंप खोला
वीरागंगलेर में स्थापित CRPF कैंप से नक्सलियों की एंट्री पॉइंट पर निगरानी कड़ी, विकास और सुरक्षा दोनों को मिलेगी मजबूती।

सुकमा। जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की राज्य सीमा पर स्थित मरईगुड़ा–गोलापल्ली–किस्टाराम मार्ग में सुरक्षा बलों ने नया CRPF कैंप स्थापित किया है। यह कैंप वीरागंगलेर में खोला गया है, जो पहले दोनों राज्यों के बीच नक्सलियों की प्रमुख एंट्री पॉइंट था।
कैंप खुलने से अब न केवल सड़कें और पुल बनेंगे, बल्कि विकास कार्य भी तेज होंगे। साथ ही नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और नक्सल विरोधी अभियान में गति आएगी।
इस नए कैंप से आस-पास के ग्रामीणों को सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकान, शिक्षा और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
सुकमा जिले में पिछले डेढ़ साल में अंदरूनी इलाकों में कुल 15 नए कैंप खोले जा चुके हैं। टेकलगुड़ेम, पूवर्ती मुकराजकोंडा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुड़ेम, गोलाकोंडा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम, उसकावाया नुलकातोंग और तुमालभट्टी वीरागंगलेर जैसे इलाकों में जवानों की पकड़ मजबूत हो चुकी है।
इस कदम से क्षेत्र में सुरक्षा और विकास दोनों ही मजबूती से आगे बढ़ेंगे, और नक्सलियों की अंतरराज्यीय गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी।

