छत्तीसगढ़

 पत्थलगांव में स्व दिलीप सिंह जूदेव की भव्य प्रतिमा लगेगी, सीएम साय ने किए और कई ऐलान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव में स्व. दिलीप सिंह जूदेव के स्मृति में संस्कृति गौरव महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्व दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, मेरे राजनीति गुरु स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के साथ लंबे समय तक काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मेरे राजनीतिक गुरु ने मुझे कई बार सांसद बनाए, विधायक बनाए। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष दायित्व भी मिला। उनका मेरे ऊपर बहुत बड़ा आशीर्वाद है। 25 सालों तक मैने उनके साथ सानिध्य में कार्य किया. हिन्दू हृदय सम्राट दिलीप सिंह जूदेव महानायक थे।

नगर पालिका बनाने की घोषणा

सीएम साय ने मंच से घोषण करते हुए कहा कि, पत्थलगांव शहर में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही किलकिला मन्दिर परिसर सोलर लाइट, सांस्कृतिक भवन गौशाला उन्नयन कार्य, मांड नदी में घाट निर्माण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।इसके अलावा पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की घोषणा की गई साथ ही उन्होंने ऑटोटोरियम और पत्थलगांव शहर में मॉडल बस स्टैंड घोषणा किए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button