छत्तीसगढ़

रायपुर:‘NDA मुंह में पट्टी लगाकर बैठी है’: Manipur को लेकर PM मोदी और गृहमंत्री शाह पर किरणमयी नायक का हमला, बोलीं- मणिपुर जाने से डर लग रहा क्या?

रायपुर. मणिपुर की घटना पर महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बड़ा बयान दिया है. किरणमयी नायक ने कहा, NDA सरकार मुंह में पट्टी लगाकर बैठी है. मणिपुर में सत्ताधारी विधायक वेदना व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन रोक लगाने के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहे. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कान में जूं रेंग जाए तो वो एक्शन लें.
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री उथली औऱ छिछली राजनीति करने के लिए मुद्दे को डायवर्ट कर रहे हैं. मणिपुर जाने से डर लग रहा है क्या? जनता पिटाई कर देगी.

किरणमयी नायक ने आगे कहा, नैतिक जिम्मेदारी है कि जाकर वहां के लोगों पर मलहम तो लगाइए. मणिपुर के मुख्यमंत्री ने खुद कुबूल किया है, वहां ऐसी 100 घटनाएं घट चुकी है. मुख्यमंत्री को तो वहां जाना था. हर व्यक्ति को मुखर होकर इस इस पर बोलना चाहिए. छत्तीसगढ़ में किसी भी महिला पर अपराध हो औऱ FIR न हो या प्रशासन ने एक्शन न लिया हो तो केंद्र सरकार बताए, खुली चुनौती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button