छत्तीसगढ़

एयरपोर्ट पर हुई खास मुलाकात! नितिन नबीन और बृजमोहन अग्रवाल के बीच क्या चला…?

रायपुर/नई दिल्ली।
राजनीतिक हलकों में हलचल तब तेज़ हो गई जब रायपुर लौटते समय लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन से अचानक मुलाकात की।

इस सौजन्य भेंट के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने नितिन नबीन को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व संगठन में उत्कृष्ट योगदान की कामना की। हालांकि यह एक औपचारिक मुलाकात प्रतीत हुई, लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच भाजपा संगठन से जुड़े अहम मुद्दों और आगामी रणनीतियों को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई।

बृजमोहन अग्रवाल ने नितिन नबीन को “ऊर्जावान और प्रेरणास्रोत नेतृत्व” बताते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से छत्तीसगढ़ भाजपा को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है।

वहीं नितिन नबीन ने भी सांसद अग्रवाल के अनुभव और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ भाजपा और अधिक संगठित और मजबूत होकर उभरेगी।

🚨 राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह मुलाकात सिर्फ “सौजन्य” नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक अभियानों की पृष्ठभूमि तैयार करने की दिशा में एक संकेत मानी जा रही है। खासकर जब भाजपा छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए नए कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।

Related Articles

Back to top button