देश
माफिया अतीक के शूटर अब्दुल पर कार्रवाई, कवी समेत 19 करीबियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
विधायक राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अब्दुल कवी की राइफल का लाइसेंस कौशांबी जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है. साथ ही उसके 19 करीबियों के शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई नोटिस के बाद संतोषजनक उत्तर न मिलने पर जिला मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार ने की.
दरअसल, प्रयागराज में शहर पश्चिम के पूर्व विधायक राजू पाल के वर्ष 2005 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसमें सराय अकिल थाना क्षेत्र के बकर उपरहार निवासी अब्दुल कवी को आरोपित किया गया तभी से वह फरार चल रहा था. इस 18 साल के लंबे अंतराल में उसके राइफल के लाइसेंस का नवीनीकरण भी होता रहा, लेकिन पुलिस इस मामले में अनभिज्ञ थी कि उसके पास शस्त्र लाइसेंस भी है.


