छत्तीसगढ़

AICC ने महाराष्ट्र के 43 विधानसभा में बनाए कॉर्डिनेटर, कांग्रेस नेता नितिन भंसाली को मिली साउथ नागपुर की जिम्मेदारी

रायपुर। एआईसीसी ने महाराष्ट्र के 43 विधानसभा में समन्वयक नियुक्त किया है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितिन भंसाली को साउथ नागपुर का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है. नितिन भंसाली ने इस जिम्मेदारी के लिए एआईसीसी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार जताया है.

बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं. यहां 9.63 मतदाता हैं. महाराष्ट्र में एक चरण में मतदान होगा. 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. साल 2019 का चुनाव बीजेपी और अविभाजित शिवसेना ने एनडीए के बैनर तले लड़ा था. बीजेपी ने 165 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इनमें 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी. शिवसेना ने 126 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 56 सीटों पर जीत मिली थी.

कांग्रेस ने 147 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे. इनमें से 44 सीटों पर ही जीत मिली थी. एनसीपी को 54 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. उसने 121 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.

देखें लिस्ट –

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button