देश

दिल्ली से लेकर गुजरात तक भारी बारिश का अलर्ट, कर्नाटक में स्कूलों की छुट्टी

File Photo- India TV Hindi

देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून की दस्तक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून का असर देश के कई भागों में दिखना शुरू हो चुका है। गुजरात में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, कर्नाटक में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के अलर्ट के चलते मंगलूरू में प्रशासन ने स्कूल बंद कर दिया है। उत्तराखंड और ओडिशा में भी भारी बारिश हो रही।

मौसम विभाग ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 28 और 29 जून को कुछ स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी (115.5-204.4 मिलीमीटर) वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 28 और 29 जून, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी (115.5-204.4 मिलीमीटर) बारिश होने की संभावना है।

 

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button