देश

XpoSAT Launch: साल के पहले ही दिन ISRO ने रचा इतिहास, ब्लैक होल का अध्ययन करने वाले उपग्रह XPoSAT को किया लॉन्च

नई दिल्ली। XpoSAT Launch आज नए साल के पहले दिन ISRO इतिहास रच दिया है। ISRO सोमवार को एक्स-रे पोलरीमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि यह महज 21 मिनट में अंतरिक्ष में 650 किमी ऊंचाई पर जाएगा। ब्लैक होल्स की स्टडी के मामले में यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है।

XpoSAT Launch आपको बता दें कि इसरो ने आंध्र प्रदेश में पहले लॉन्च-पैड, SDSC-SHAR, श्रीहरिकोटा से एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) लॉन्च किया। XPoSat अंतरिक्ष की यात्रा कर ब्लैक होल जैसी खगोलीय रचनाओं के रहस्यों से पर्दा उठाएगा। इस मिशन का जीवनकाल करीब पांच वर्ष का होगा।

जानकारों का कहना है कि XPoSat की लॉन्चिंग इस बात के साफ संकेत हैं कि भारत ऐसे मिशनों का शुरुआत के लिए तैयार है, जिनके बारे में जानकारियां ज्यादा उपलब्ध नहीं हैं। कहा जा रहा है यह मिशन अंतरिक्ष में खोज के भारत के प्रयासों, शोध और विकास को बढ़ाने के लिए बड़ा मंच प्रदान करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button