छत्तीसगढ़

एमपी में गजब की चोरी: सरकारी कार्यालय के गेट पर लगा रहा ताला, फिर भी 3 लाख 40 हजार उड़ा ले गए चोर, पुलिस भी हैरान

 मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एमपीईबी ऑफिस से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कार्यालय का ताला तोड़े बगैर ही अज्ञात चोरों ने कैश काउंटर से 3 लाख 40 हजार रुपए की रकम पार कर दी। यहां ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे चोरों के पास पहले से ही कार्यालय की सभी चाबियां थी। जिससे आसानी से चोरों ने ताले खोले और चोरी करने के बाद ताले लगाकर फरार हो गए।

दरअसल सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने लाखों की रकम गायब देखी तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद बिना देरी किये इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच पड़ताल कर रही है, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।

जब चैनल गेट का ताला सही सलामत लगा था उसके बाद में चोरी कैसे हो गई, ये समझ से परे है। इस चोरी के पीछे कहीं कार्यालय के ही किसी व्यक्ति का तो हाथ नहीं है ? पुलिस इस एंगल से भी पूरे मामले की जांच करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button