Ambikapur Airport: ट्रॉयल लैंडिंग के बाद DGCA ने अंबिकापुर एयरपोर्ट में निकाली 80 खामियां, अफसर अश्वस्त…इस डेट से पहले उड़ने लगेगा 72 सीटर विमान
Ambikapur Airport: रायपुर। अंबिकापुर के महामाया एयरपोर्ट पर ट्रॉयल लैंडिंग के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एवियेशन ने 80 खामियां निकाली है। एयरपोर्ट का लायसेंस मिलने के लिए इन खामियों को दूर करना होगा। हालांकि, ये खामियां मामूली हैं। अफसरों का दावा है कि जून अंत तक सब चीजें दुरूस्त करके डीजीसीए रिपोर्ट भेज दी जाएगी। अधिकारिक सूत्रों को उम्मीद है कि जुलाई के फर्स्ट वीक तक अंबिकापुर एयरपोर्ट को डीजीसीए से घरेलू उड़ान सेवा के लिए लायसेंस मिल जाएगा। इसके बाद कभी भी विमान सेवा प्रारंभ हो जाएगी। अफसरों ने एनपीजी न्यूज को बताया कि अंबिकापुर विमान सेवा शुरू होने के एकदम मुहाने पर है। अधिक-से-अधिक 15 अगस्त तक अंबिकापुर देश के घरेलू उड़ान सेवा से जुड़ जाएगा।
हालांकि, लायसेंस की प्रक्रिया के साथ ही जिला प्रशासन ने विमान कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है। देश में उड़ान योजना के तहत ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के लिए जो नए एयरपोर्ट बने हैं, उसमें लगभग सभी में 72 सीटर एलायंस एयर की विमान सेवा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और जगदलपुर में भी एलायंस एयर की उड़ानें हैं। मगर अंबिकापुर में इंडिगो से भी बात की जा रही है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक बातचीत में इंडिगो रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी तक विमान सेवा मुहैया कराने के सहमत दिख रहा है।

