छत्तीसगढ़

चुनाव से पहले बड़ा दांव! बंगाल की सियासत में उतरे मूणत और शिवरतन, BJP ने सौंपा अहम मोर्चा

असम से लेकर पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, 2026 चुनाव से पहले तेज हुई तैयारियां

रायपुर। 2026 में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तारीखों का ऐलान भले अभी बाकी हो, लेकिन रणनीति की बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए असम और पश्चिम बंगाल में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को 10-10 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी है। वहीं दुर्ग से सांसद विजय बघेल को भी असम की 10 सीटों का प्रभार सौंपा गया है।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल को लेकर हो रही है। बंगाल में पार्टी ने संगठन महामंत्री पवन साय को अहम दायित्व दिया है। उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधायक राजेश मूणत और वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा भी पश्चिम बंगाल में मोर्चा संभालेंगे।

असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी—इन राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर सभी पार्टियां अभी से रणनीतिक मोड में आ गई हैं।

अब सवाल यह है—क्या छत्तीसगढ़ के ये चेहरे बंगाल और असम की सियासत में BJP के लिए गेमचेंजर साबित होंगे? या मुकाबला होगा पहले से ज्यादा कड़ा? चुनावी रणभूमि में जवाब जल्द ही सामने होगा।

Related Articles

Back to top button