छत्तीसगढ़
बालोद CRIME: सड़क किनारे बोरी में बंद मिली महिला की लाश, घर से धमतरी जाने निकली थी मृतिका
बालोद। जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में सड़क किनारे बोरी में बंद महिला की लाश मिली. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है.


