छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार हिंसा : भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सहित 3 गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए है 148 आरोपी

 

बलौदाबाजार हिंसा : बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ 2 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

बलौदाबाजार में हाल ही में घटित तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल अब तक 148 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट एवं वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई थीं।

पुलिस द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण का उपयोग किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button