छत्तीसगढ़

BALRAMPUR FIRE BREAKING… बलरामपुर जिले के रामानुजगंज NH 343 पर ट्रक में लगी भीषण आग, आग की ऊंची लपटों का भयावह मंजर, ट्रक जलकर खाक..

BALRAMPUR FIRE BREAKING… बलरामपुर जिले के रामानुजगंज NH 343 पर ट्रक में लगी भीषण आग, आग की ऊंची लपटों का भयावह मंजर, ट्रक जलकर खाक.

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर जामवंतपुर में आज शनिवार की दोपहर एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें बहुत तेज हो गई. इस घटना में ट्रक का ड्राइवर सुरक्षित है घटना के दौरान ड्राइवर ट्रक से बाहर निकल चुका था. इस घटना की सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई.

क्लिंकर लोड ट्रक में लगी भीषण आग

जानकारी के मुताबिक इस ट्रक में रायपुर से क्लिंकर लोड कर बिहार के औरंगाबाद ले जाया जा रहा था तभी NH 343 पर जामवंतपुर में सड़क किनारे ट्रक को खड़ा करके चाय पीने गया था तभी अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी. गर्मी के मौसम में वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button