क्राइमछत्तीसगढ़

बलरामपुर: पहले 1500 रुपए में गाय खरीदा, उसके बाद कर दिया ऐसा काम: चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने ग्राम पंचायत बरपानी में एक गाय की हत्या कर उसके मांस का बंटवारा कर मांस खाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों ने ₹1500 में इस गाय की खरीदी की थी उसके बाद गांव में ही एक जगह पर उसकी हत्या कर आपस में मांस का बंटवारा कर लिया था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गाय का चमड़ा वह अन्य चीजों को बरामद करते हुए इस मामले में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ पशु अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button