छत्तीसगढ़

 भानुप्रतापपुर BREAKING : पशु पालन विभाग ने 2 अधिकारियों को सेवा से किया बर्खास्त, आर्थिक गड़बड़ी के मामले में हुई कार्रवाई

 भानुप्रतापपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के पशु चिकित्सा विभाग के 2 अधिकारियों पर अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई हुई है. पशुधन विकास विभाग ने आर्थिक गड़बड़ी मामले में कार्रवाई करते हुए 2 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. सेवा से बर्खास्त किये गए अधिकारियों के नाम डॉ. डीएस ध्रुव और डॉ. पीएल सरल है.

मिली जानकारी के अनुसार, पशु चिकित्सा विभाग के सहायक संचालक और पशु चिकित्सक हुए सेवा से बर्खास्त की गई है. कांकेर जिले में पदस्थापना के दौरान वर्ष 2012 में आर्थिक गड़बड़ी हुई थी. तब दोनों अधिकारी भानुप्रतापपुर में पदस्थ थे.

इस मामले में आर्थिक अपराध एवं अन्वेषण ब्यूरो द्वारा अपराध दर्ज किया गया था. बर्खास्त अधिकारी डॉ. डीएस ध्रुव वर्तमान में गरियाबंद में सहायक संचालक के पद पर थे. वहीं डॉ. पी एल सरल कांकेर जिला मुख्यालय में पदस्थ थे.

देखिये आदेश-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button