छत्तीसगढ़

‘भारत रत्न’ एलके आडवाणी को मिल रही बधाइयां, मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष रमन सिंह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कही यह बात…

रायपुर। लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘भारत रत्न’ प्रदान किए जाने घोषणा के साथ बधाई और शुभकामनाएं देने का क्रम शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बधाई दी है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को “भारत रत्न” से सम्मानित करने की घोषणा से मन अत्यंत प्रसन्न है. राजनैतिक क्षेत्र में आपकी गंभीरता एवं दूरदृष्टि से कई विकासपरक कार्य संपादित हुए हैं. सामाजिक क्षेत्रों में आपका योगदान अतुलनीय है.

डॉ. रमन सिंह ने X में किए अपने पोस्ट में कहा कि भारत की अस्मिता और भारतीय चेतना को जागृत करने में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान व्यक्तित्व और हम सभी के आदर्श लाल कृष्ण आडवानी को राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा स्वागत योग्य है. उनके कार्य और विचार हम सभी को राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित करते हैं, माँ भारती के समर्पित सपूत आडवानी इस सम्मान के सच्चे अधिकारी हैं.

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी है. उन्होंने पार्टी को खड़ा करने में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि भारत रत्न मिलने पर छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश मे खुशी का माहौल है. देश को ऊंचाई तक ले जाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button