छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए प्रफुल्ल ठाकुर….. वैभव शिव पांडेय महासचिव बने…. रमन हलवाई बने कोषाध्यक्ष….

रायपुर 17 फरवरी 2024 :- लंबे इंतजार के बाद राजधानी रायपुर में रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न हुआ चुनाव में 6 पदों के लिए 27 प्रत्याशी ने अपने भाग आजमाएं अध्यक्ष पद पर प्रफुल्ल ठाकुर व महासचिव पद पर वैभव शिव पांडेय ने शानदार जीत दर्ज की रायपर प्रेस क्लब चुनाव में 5 पैनलों से 6 पदों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान पर थे, प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबले में संकल्प और संगवारी पैनल ने अपना कब्जा जमाया. अध्यक्ष पद पर संकल्प पैनल से प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष पद पर संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई और संयुक्त सचिव पद पर बमलेश्वर ( अरविंद) सोनवानी ने जीत दर्ज की है। वहीं संगवारी पैनल से महासचिव वैभव शिव पांडेय, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी ने जीत हासिल की है।

मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में आज सुबह 8 बजे से शाम बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें संकल्प पैनल से अध्यक्ष पद पर प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष पद पर संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई और संयुक्त सचिव पद पर बमलेश्वर (अरविंद) सोनवानी ने जीत दर्ज की है. वहीं संगवारी पैनल से महासचिव वैभव शिव पांडेय, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी ने जीत हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button