छत्तीसगढ़

भिलाई: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल हुआ पास, महिलाओँ ने एक साथ मनाई होली और दिवाली

भिलाई: लोकसभा औऱ राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद भिलाई की महिलाओं ने होली दीपावली एक साथ मनाई। रंग गुलाल उड़ाकर जमकर थिरकी औऱ् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। भिलाई के सुपेला चौक में शाम को हाथ में गुब्बारे लिए खूब आतिशबाजी भी की एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई।

महिला मोर्चा की इस खुशी में साथ देने भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया सहित युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा भी अपने साथियों के साथ पहुंचे। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए आरक्षण बिल लाकर जो खुशी दी है, वह सारे त्योहारों पर भारी है। महिलाओं का कहना था कि रक्षाबंधन पर सिलेंडर की दर में कमी और अब महिला आरक्षण बिल ला कर उन्होंने एक बड़ा तोहफा दिया है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button