देश

मध्य माली से बड़ी खबर: बम धमाके से दहल उठा इलाका, 9 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल, मचा हड़कंप

9 killed in central Mali bomb blast: मध्य माली से बड़ी खबर सामने आई है. यहां शनिवार को आत्मघाती हमला हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बम हमले में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस भीषण विस्फोट में 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बम धमाके से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि वह मामले की जांच कर रही है. मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है.

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई है और अन्य की हालत गंभीर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button