बिहार शिक्षा विभाग का ऑफिशियल X अकाउंट हैक, हैकर्स ने नाम और फोटो बदला, 2019 में भी पाकिस्तानी हैकर्स ने किया था हैक
Bihar Education Department: हैकर्स ने बिहार शिक्षा विभाग का ऑफिशियल X अकाउंट हैक कर लिया है। हैकर्स (hackers) ने अकाउंट तो हैक करने के बाद नाम और फोटो को बदल दिया। मिली सूचना के अनुसार अकाउंट हैकिंग के इस मामले को आइटी प्रबंधक देख रहे हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब बिहार शिक्षा विभाग के ऑफिशियल X अकाउंट को साइबर अपराधियों ने हैक किया है। इससे पहले 2019 में भी हैकर्स ने अकाउंट को हैक कर लिया था।
हैकर्स ने अकाउंट का नाम बदलकर ether fi कर दिया है। साथ ही कवर इमेज और प्रोफाइल इमेज को भी बदल डाला है। मिली सूचना के अनुसार अकाउंट हैकिंग के इस मामले को आइटी प्रबंधक देख रहे हैं। हैकरों की पहचान की जा रही है।
इससे पहले 2019 में भी साइबर अपराधियों ने शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर आपत्तिजनक बातें लिखी थी। वेबसाइट खोलने पर Love You Pakistan’ लिखा मिल रहा था। वेबसाइट पर शिक्षा विभाग से जुड़ी संबंधित जानकारियां गायब थी। हालांकि शाम तक वेबसाइट को ठीक कर लिया गया था।
है क्या ether.fi
ether.fi एक प्रकार की डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी है, जो पियर टू पियर लेन देन, माइनिंग एवं अन्य तकनीकी खूबियों का प्रयोग करके बना है। ether.fi का पहले से भी एक वेरिफाइड X अकाउंट है, जिसको 134 K लोगो ने फॉलो कर के रखा है।



