छत्तीसगढ़

बीजापुर : जवानों को मिली दो बड़ी सफलता, एक तरफ नक्सली को किया गिरफ्तार, तो दूसरी तरफ 2 IED बम किए बरामद

बीजापुर : Bijapur Naxal News : छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र बीजापुर में जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। जवानों ने नक्सलियों के पास से नक्सली पर्चे, बैनर और विस्फोटक बरामद किया है। बता दें कि, DRG और बस्तर फाइटर के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सली को गिरफ्तार किया है।

दो IED बम बरामद

Bijapur Naxal News : वहीं दूसरी तरफ बीजापुर के ही मिरतूर-तिमेनार मार्ग से जवानों ने 5 किलो के 2 IED बरामद किए हैं। बता दें कि, मिरतूर-तिमेनार मार्ग पर जवान डी माइनिंग कर रहे थे, इसी दौरान जवानों ने 5 किलो के 2 IED बरामद किए। बाराम किए गए 5 किलो के 2 IED बम को BDS बीजापुर की टीम ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया। जवानों द्वारा IED बरामद करने से एक बड़ी घटना टल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button