छत्तीसगढ़

बिलासपुर: 8 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बने माह सितंबर के “कॉप ऑफ द मंथ”

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु ‘’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। जिसमें दिल्ली की सबसे बड़ी करोड़ों की चोरी और सिविल लाईन की चोरियां निकालने वाली टीम भी कॉप ऑफ द मंथ बनी है।माह सितंबर के लिए थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर के चोरी के प्रकरणों में अत्यन्त सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए आरोपी से 18 किलो 675 ग्राम सोना एवं साढ़े बारह लाख रूपये नगदी रकम बरामद करने के सराहनीय कार्य हेतु उप निरी.

कृष्णा साहू, प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं आर. अविनाश कश्यप, आर. सोनू पॉल को. थाना हिर्री क्षेत्रान्तर्गत ‘‘निजात’’ अभियान में एनडीपीएस के तहत 500 ग्राम चरस बरामद करने के लिये स.उ.नि. हेमन्त सिंह को। महिला संबंधी अपराध में अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु स.उ.नि. सीता साहू को।लगन एवं परिश्रम से यातायात व्यवस्था का कार्य संपादन करने के लिये प्र.आर. दीपक घोष को। थाना कोटा के बड़़ी संख्या में स्थायी वारंटियों एवं चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग के सराहनीय कार्य हेतु आर. संजय श्याम को।

आर.(चालक) विनोद साहू रक्षित केन्द्र, बिलासपुर को लगन एवं परिश्रम से कर्तव्य निष्पादन हेतु कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है। दूसरी ओर बल में अनुशासन कायम रखने हेतु इस माह रक्षित केन्द्र में पदस्थ दो आरक्षकों को लम्बी अवधि से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति पर और दो आरक्षकों को विचाराधीन बंदी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पर को दीर्घ शास्ति, बड़ी सजा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button