छत्तीसगढ़

बिलासपुर ब्रेकिंग न्यूज: रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से आ रही मालगाड़ी ने मारी टक्कर, एक लोको पायलट की मौत, कुछ गंभीर, कई ट्रेनें रद्द…

बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी को पीछे से आ रही एक अन्य मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. दोनों मालगाड़ियों में कोयला लोड था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मालगाड़ियों के डिब्बे पटरी से उतर गए और आग लग गई. इसमें एक लोको पायलट की मौत हो गई, वहीं कुछ के घायल होने की खबर है. पीछे से आ रही मालगाड़ी ने सिग्नल ओवरशूट कर अपने आगे चल रही मालगाड़ी को टक्कर मारी. इससे एक बार फिर कोयला ढुलाई की अंधी रेस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इधर, इस घटना के बाद बिलासपुर कटनी रूट पर चलने वाली 16 गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है.

जानकारी के अनुसार बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट के चलते हादसा हुआ. यहां पहले से एक कोयला लोड मालगाड़ी खड़ी थी. सिग्नल रेड था पर फिर भी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने सिग्नल ओवरशूट करते हुए पहले से खड़ी गाड़ी को ठोक दिया, जिसके चलते दोनों गाड़ियों के डब्बे पटरी से उतर गए और इंजन में आग लग गयी. इस दौरान वहां से गुजर रही एक और मालगाड़ी भी हादसे की चपेट में आ गई.

बताया जा रहा है कि हादसे मे एक लोको पायलट की जलकर मौत हो गयी और 3-4 लोको पायलट व रेलवे कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि रेलवे अधिकारी अभी मौत से इंकार करते हुए जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं. बिलासपुर जोन के बड़े अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. बिलासपुर सांसद अरुण साव ने मृत लोको पायलट को श्रद्धांजलि दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button