छत्तीसगढ़

बिलासपुर: कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम के नाम पर की अवैध वसूली, FIR दर्ज होते ही फरार

बिलासपुर: CG Crime News ​बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 50 में बहतराई के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानों का निर्माण किया गया है। यहां के पार्षद अमित कुमार सिंह ने दुकानों के आबंटन के नाम से कई लोगों से अवैध वसूली कर ली है। बताया जा रहा है, निगम का फर्जी रसीद बनाकर लोगों से अवैध वसूली की गई है। मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दरअसल, बिलासपुर में नगर निगम के नाम से कांग्रेस पार्षद के अवैध वसूली का मामला सामने आया है। निगम का फर्जी रसीद देकर कांग्रेस पार्षद ने दुकानदारों से अवैध वसूली की है। जांच के बाद निगम ने पार्षद के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button