छत्तीसगढ़

Bilaspur News: दारू पीकर सो गए रेलवे पटरी पर, आए थे नाचते गाते शादी में, अब एक अर्थी में तो दूसरा व्हीलचेयर पर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर सो रहे दो बाराती मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। तो वहीं, दूसरे युवक का दोनों पैर कट गया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीपत थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र के बैमा में रहने वाले अरुण कुमार खरे(25) और भीमा खरे(26) गुरुवार की रात मोहल्ले में रहने वाले युवक की बारात में शामिल होने के लिए नगोई से सीपत क्षेत्र के ग्राम आमानारा गए थे। इस दौरान दोनों युवकों ने शराब पी और नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर ही सो गए। इस दौरान अचानक वहां मालगाड़ी आ गई।

जिसके चपेट में आने से एक की मौके पर ही मौत ही गई तो वहीं दूसरे शख्स के दोनों पैर कट गए। जिसके बाद साथियों ने युवकों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि यह घटना आमानारा गांव के पास हुई है और यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button