देश
BJP leader Prabhat Jha passed away: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का निधन, राजधानी के इस अस्पताल में ली अंतिम सांस, सियासी गलियारों में शोक की लहर

नई दिल्ली: BJP leader Prabhat Jha passed away मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वह 67 साल की उम्र में दिल्ली के मदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि बीते एक महीने से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके थे। भाजपा प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने प्रभात झा के निधन की पुष्टि की है। आज सुबह चार बजे के करीब उनका निधन हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, वे काफी समय से बीमार थे। प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल परेशानियों के चलते करीब एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी तबियत लगातार बिगड़ती ही गई। प्रभात झा की जब तबियत बिगड़ी तब वे भोपाल में ही थे। उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। गरीब चार हफ्ते से वे गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे।आपको बता दें कि दिवंगत प्रभात झा ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। जिसके बाद वे राजनीति में आए और भाजपा के कई पदों पर भी रह चुके हैं। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी रहे चुके हैं।



