छत्तीसगढ़
CG CM Vishnudeo Sai: नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अधिकारियों के मिलने का सिलसिला जारी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को राज्य के एक प्रमुख आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुन लिया। आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के सीएम बनते ही लोगों के बधाईयों का तांता लग गया। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अधिकारियों के मिलने का सिलसिला जारी है। नवनियुक्त मुख्यमंत्री बनने पर डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शुभकामनाएं दी।
सीएमओ छत्तीसगढ़ ने ट्वीट कर इसी जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं डीजीपी अशोक जुनेजा ने भी मुलाकात की। इस तरह दिग्गजों का नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात का सिलसिला जारी है।
https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1734082813803315696?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1734082813803315696%7Ctwgr%5Eb4df96cb01b9b0e486904b370d643fbb4e9ae2f7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fchhattisgarh%2Fraipur%2Fthe-process-of-officials-meeting-the-newly-appointed-chief-minister-vishnudev-sai-continues-1873634.html



