छत्तीसगढ़

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में 8 महीने बाद कोरोना से एक महिला ने तोड़ा दम, एक साथ 10 मरीजों की हुई पहचान

रायपुर: CG Corona Update प्रदेश में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। यहां आए दिन अलग अलग इलाकों से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। नए वैरिएंट जेएन-1 के खतरे के बीच कोरोना धीरे धीरे लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया है। प्रदेश में आए दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर प्रदेश में कोरोना विस्फोट हुआ है। एक साथ 10 मरीजों की पहचान हुई है। कल मिले 12 मरीजों के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 37 हो गई है।

CG Corona Update प्रदेश में गुरूवार को सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग जिले से छह मिले हैं। रायगढ़ में 4, जगदलपुर 2, सुकमा, सूरजपुर, कोरिया और दुर्ग में 1-1 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। जबकि इलाज के दौरान दुर्ग में 82 साल की महिला की मौत हुई है। प्रदेश की कोरोना पाजिटिव दर 0.21 प्रतिशत पहुंच गया है, जो बुधवार को 0.28 था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button