छत्तीसगढ़

CG Election Result 2023 : राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज में 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू, काउंटिंग की कराई जा रही वीडियोग्राफी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh election results 2023) का आज 3 दिसंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हो गया है. वहीं रायपुर के सात विधानसभा सीटों के मतों की गिनती सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जारी है. मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है. मतगणना स्थल में मोबाइल ले जाना पूर्णतः वर्जित है. वहीं मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं.

रायपुर जिले के सात विधानसभा सीटों धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर पश्चिम, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, आरंग, अभनपुर की गिनती हो रही है.

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने कहा कि नाम निर्देशन के समय अभ्यर्थियों को जारी किये गये पहचान पत्र और प्रारूप 8 में निर्वाचन अभिकर्ता को जारी पहचान पत्र मतगणना कक्ष में उनके प्रवेश के लिए मान्य होंगे. बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा. अभ्यर्थी और निर्वाचन अभिकर्ता के अलावा मतगणना एजेंटों को टेबलवार अलग से मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए निर्वाचन कार्यालय द्वारा पृथक पास जारी किये गये हैं. मतगणना एजेंट इन पासों से ही मतगणना कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे.

डाकमत पत्रों की गणना पहले प्रारंभ होगी. लगभग आधे घंटे पश्चात रिटर्निंग अधिकारी की घोषणा उपरांत ईवीएम के वोटों की गिनती प्रारंभ होगी जबकि डाक मतपत्रों की गणना जारी रहेगी. मतगणना में प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल ईवीएम के लिए और 2 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए लगाएं जाएंगे. प्रत्येक टेबल में एक सुपर वाईजर जो राजपत्रित अधिकारी रैंक का होगा. साथ ही गणना सहायक भी होंगे. मतगणना दल की नियुक्ति तीन बार रेंडमाइजेशन के बाद किया जाएगा. पहली रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में और दूसरा व तीसरा रेंडमाईजेशन ऑब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button