छत्तीसगढ़

CG News-रेप करने में कामयाब नहीं हुआ तो नौकरानी की कर दी हत्या, फिर शव को फंदे से टांगकर बताया सुसाइड… तीन साल पहले हुए मर्डर का खुलासा

रायपुर। तीन साल पहले सिमरन सिटी के एक मकान में युवती की संदिग्ध मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नौकरानी से दुष्कर्म में नाकाम होने के बाद मालिक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के डर से आरोपी ने युवती के शव को फंदे पर लटका दिया था।

दरअसल ये पूरा मामला 2020 और टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 21 वर्षीय कुमारी काजल ठाकुर निवासी रानीतराई दुर्ग की रहने वाली थी। तीन साल पहले रायपुर सिमरन सिटी निवासी आशीष दत्ता के यहां झाड़ू पोछा का काम करती थी और वहीं रहती थी। 16 अप्रैल को युवती की लाश आशीष दत्ता के घर के छत पर फंदे से लटकी मिली थी।

घटना की शिकायत आशीष ने टिकरापारा थाने में की थी। शव के पोस्टमार्टम के बाद तकनीकी समस्या के चलते मृत युवती की पीएम रिपोर्ट आने में तीन साल लग गए। रिपोर्ट आने पर युवती के मौत का कारण गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले में क्राइम एसपी अभिषेक माहेश्वरी, ASP डीसी पटेल को जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संदेह के आधार पर मकान मालिक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में ज्यादा देर आरोपी आशीष दत्ता पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी और बेटी कोलकाता गये हुए थे। इस दौरान नौकरानी को अकेले देखकर उसकी नियत खराब हो गई। 16 अप्रैल 2020 को उसने नौकरानी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पकड़े जाने के डर से शव को फंदे पर टांगकर सुसाइड बताते हुए खुद पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी टिकरापारा थाने को दी थी। फिलहाल पुलिस ने 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button