छत्तीसगढ़

CG News: टीएस बाबा ने हार के बाद किया ट्वीट…छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कही ये बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने प्रचंड बहूमत से सत्ता को अपने कब्जे में किया। वहीं कांग्रेस की इस बड़ी हार के बाद दिग्गज नेताओं का लगातार एक के बाद एक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच टीएस सिंहदेव ने भी हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।

उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा कि छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।

आपको बता दें कि टीएस सिंहदेव महज 94 वोटों से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 94 वोटों से मात दी है। वहीं सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है। संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button