क्राइमछत्तीसगढ़

CG ऑनलाइन हॉली डे और ठगी… दिल्ली की युवती और उसका दोस्त गिरफ्तार… नेपाल, सिंगापुर, कश्मीर घुमाने के नाम पर ऐसे लगाते थे चूना

रायपुर। लोगों को ऑन लाइन हॉली डे के नाम पर लाखों रुपये लेकर ठगी करने वाले दो लोगों को रायपुर पुलिस ने पकड़ा है। इस गिरोह को एक युवती और उसका दोस्त मिलकर चला रहे थे। ओपियों ने रायपुर के ट्रेवल्स एजेंसी संचालक को लाखों रुपए का चूना लगाए थे। घटना न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, पीड़ित रितेश सोनी ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो एमआईजी-45 सेक्टर 4 दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में रहता है और उसका स्वयं का एक्रॉस ओसियन हॉलिडे के नाम से स्पार्क प्लाजा में ट्रेवल्स एजेंसी का कार्यालय है। पीड़ित भारत देश एवं अन्य देशो में यात्रा करने वाले लोगो के लिये रूकने एवं घुमाने का कार्य करता है। प्रार्थी का इस काम से जुडे़ देश एवं विदेश में ट्रेवल एजेंटो सें संपर्क है।

रितेश सोनी ने आगे बताया कि दिल्ली स्थित युग हालीडे के संचालक कंचन कश्यप एवं अनिल शर्मा के साथ नेपाल, सिंगापुर एवं कश्मीर जाने वाले यात्रियों के लिये विभिन्न तारीखों में बुकिंग कर 3,39,900 रूपए ऑनलाईन नेट बैकिंग के माध्यम से आरोपियों के बैंक खातों में भेजा था। लेकिन उनके द्वारा यात्रियों की बुकिंग न कर रकम को हड़प कर रितेश सोनी के साथ ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध 235/23 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

SSP के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों का लोकेशन दिल्ली होना पाया गया। रायपुर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली रवाना होकर आरोपियों की पतासाजी करते हुए कंचन कश्यप और अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

अनिल शर्मा पिता देवीदत्त शर्मा उम्र 41 साल निवासी फ्लैट 25 थर्ड फ्लोर गली नंबर 03 ए वीरेन्द्र नगर जनकपुरी बी 01 पश्चिम थाना हरिनगर दिल्लीं।

कंचन कश्यप पिता ओमप्रकाश कश्यप उम्र 28 साल निवासी 98 बी अनुपनगर मुख्य मार्ग जीवन पार्क डी.के मोहन गार्डन पश्चिम थाना वृन्दावन दिल्ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button