छत्तीसगढ़
CG-गरीब सब्जी वाला बना करोड़पति!… Jio सिम दिलाने के नाम पर आरोपियों ने लिया आधार कार्ड, पेन कार्ड और अंगूठा का थम्ब…फिर फर्जी खाता खोलकर करने लगे करोड़ों का लेनदेन…

रायपुर। राजधानी में जिओ सिम कार्ड दिलाने के नाम पर एक सब्जी वाले से ठगी की घटना सामने आई है। पीड़ित सब्जी वाले ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दो युवकों ने जिओ सिम देने के नाम पर उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड और अंगूठा ले लिए। इसके बाद उसके घर मे एक कोरियर आया जिसमे पता चला कि उसके नाम से आरोपियों ने बैंक में खाता खुलवा कर उसमें गलत तरीके से करोड़ो रुपये का लेनदेन किया है। ये बात जानकर सब्जी वाले के पैरो टेल जमीन खिसक गई। अब मामले की शिकायत पीड़ित सब्जी वाले ने गुढ़ियारी थाने में अपराध दर्ज कराया है।



