छत्तीसगढ़

CG सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: 1 लाख के इनामी नक्सली सहित 2 माओवादियों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक सामाग्री भी बरामद

जानकारी के मुताबिक दोनों गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में से एक पर छत्तीसगढ़ शासन ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। यह गिरफ्तारी नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति कायम रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दंतेवाड़ा में 2 नक्सलियों ने SP के सामने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत 2 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा SP के सामने सरेंडर किया है। मिलिशिया डिप्टी कमांडर राजू वेट्टी और RPC मिलिशिया सदस्य लख्खे हेमला ने सरेंडर किया। समर्पित नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। समर्पण के दौरान CRPF DIG राकेश अग्रवाल और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button