छत्तीसगढ़

CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रायपुर से गुजरने वाली ये ट्रेनें आज से 12 अप्रैल तक रहेंगी रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच फिर एक बार रेल से सफर करने वाले यात्रियों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने झटका दिया है। बता दें कि रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य के चलते 10 से 12 अप्रेल तक कुछ ट्रेनें नहीं चलेगी।

10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक रद्द रहेंगी ये गाड़ियां

  • 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08736/08735 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 12 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 अप्रैल, 2024 को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर- मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 11 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 अप्रैल, 2024 को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 12 अप्रैल, 2024 को झारसुगुड़ा एवं गोंदिया से चलने वाली 08862 /08861 झारसुगुड़ा-गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

    रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी

    बता दें कि 10 से 12 अप्रैल 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी तरह 10 से 12 अप्रैल 2024 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button