छत्तीसगढ़

CG Vidhan Sabha Chunav 2023: प्रदेश के निर्वाचन में इतिहास रचने जा रही राजधानी, इस बार पूरा मोर्चा संभालेंगी महिलाएं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल यानी 17 नवंबर को होनी है। लेकिन इस बार के प्रदेश के निर्वाचन में राजधानी रायपुर इतिहास रचने जा रही है। रायपुर के उत्तर और पश्चिम विधानसभा निर्वाचन की जिम्मा इस महिलाएं संभालेंगी। उत्तर विधानसभा में मुख्य ऑब्जर्वर से लेकर मतदान अधिकारी महिलाएं होंगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने महिला वोटर्स को मतदान के लिए प्रेरित के लिए किया गया है। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बूथ संगवारी केंद्र बनाए गए हैं। जिले के उत्तर और पश्चिम विधानसभा में सभी बूथों को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसके साथ ही अधिक से अधिक महिला सुरक्षा बलों की भी तैनाती होगी।

जिले के सातों विधानसभा में संगवारी मतदान केन्द्र

  • धरसींवा विधानसभा में 10
  • रायपुर ग्रामीण विधानसभा में 10
  • रायपुर पश्चिम विधानसभा में 265
  • रायपुर उत्तर विधानसभा में 201
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा में 10
  • आरंग विधानसभा में 10
  • अभनपुर विधानसभा में 10 संगवारी मतदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button