देश

छतरपुर: नई नवेली भाभी को देवर ने तोहफे में दिया कट्टा: खिंचवाई फोटो, फिर हो गया ये कांड

छतरपुर। देवर ने नई नवेली भाभी को तोहफे में कट्टा दिया और साथ में फोटो खिंचवाई। फिर स्टेटस भी लगाया। लेकिन उसे नहीं पता था लोग स्क्रीनशॉट लेकर फोटो शेयर कर देंगे। नई नवेली दुल्हन को देवर की ओर से कट्टा देते हुए फोटो अब वायरल है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कतरवारा का है। जहां साहिल बंसल नाम के युवक ने शादी के दिन अपनी भाभी को तोहफे कट्टा दिया। अवैध कट्टे के साथ फोटो भी खिंचवाई और फिर स्टेटस पर लगाया। जिसकी फोटो वायरल हो रही है। देवर का भाभी को इस तरह का तोहफा देना सुर्खियों में है। जहां एक तरफ शहर में अवैध हथियारों से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ इस तरह की फोटो वायरल होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

थाना प्रभारी को दिए जांच के आदेश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विक्रम सिंह ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। मीडिया के माध्यम से ही फोटो मिली है। मामला सिविल लाइन थाना का है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button