खेल

छत्तीसगढ़: 300 खिलाड़ियों ने 10वीं राज्य स्तरीय कैडेट और जूनियर किकबॉक्सिंग स्पर्धा में लिया हिस्सा, इन जिलों ने बिखेरा हुनर का जलवा

रायपुर. किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 3 दिवसीय 10वीं राज्य स्तरीय कैडेट और जूनियर किकबॉक्सिंग स्पर्धा का आयोजन निरंजन भवन वीआईपी रोड रायपुर में 28 जुलाई से 30 जुलाई 2023 को आयोजित किया गया. छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा और महासचिव आकाश गुरूदीवान ने बताया कि, प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग 300 किकबाकसर्स एवं कोच मेनेजर,रेफरी,आफिसिल्स ने किकबॉक्सिंग खेल के विभिन्न इवेंट्स प्वाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फुल कांटेक्ट, लोकिक, के -वन, म्यूजिकल फार्म्स, क्रिएटिव फार्म्स के इवेंट्स में अलग अलग आयु एवं वजन वर्ग में हिस्सा लिया.

किकबॉक्सिंग खेल की अंतर्राष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड एसोसिएशन आफ किकबाक्सिंग आर्गनाईजेशन (वाको) इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी से मान्यता प्राप्त है. साथ ही राष्ट्रीय फेडरेशन वाको इंडिया भारत सरकार खेल एवम युवा मंत्रालय से संबद्ध हो चुका है. राज्य एसोसियेशन को छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है. इसके साथ ही यह खेल शालेय एवं विश्वविद्यालय खेलो में भी शामिल है. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बालक बालिका किकबॉकसर्स 22 से 26 अगस्त 2023 तक रांची झारखंड में आयोजित वाको इंडिया नेशनल कैडेट जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

उक्त प्रतियोगिता में विशेष रूप से राष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा नियुक्त आबसर्वर तथा तमिलनाडु किकबाक्सिंग एसोसिएशन के सचिव और नेशनल कोच सुरेश बाबू ने उपस्थित वरिष्ठ रेफरियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों को सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स की बारीकियों से प्रशिक्षकों को अवगत कराया गया.

साथ ही अंतराष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा समय समय पर खेल के नियमों में जो बदलाव हुए हैं, उनकी जानकारी भी प्रतिभागियों को दी. उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर प्रथम, कोरबा द्वितीय तथा बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा. सभी चयनित खिलाड़ी 23 से 26 अगस्त तक रांची झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.

प्रतियोगिता के दौरान विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बशीर अहमद खान, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेफेयर राजीव चौधरी, लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक खेल अनिल मिश्रा, समाजसेवी राजीव अग्रवाल, आईएनएच के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी, न्यूज 24 के चेयरमैन नमित जैन, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, रोटरी रायल रायपुर के रंजीत सिंह सैनी,ओम प्रकाश मुंदडा (खेल सेवी ) राजीव मुंदड़ा, दीपेंद्र धर दीवान, रिभु अग्रवाल, आदित्य मूंदड़ा सहित गणमान्य अतिथियों ने प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, बोर्ड मेंबर एवं आर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन अभिषेक जैन, महासचिव तथा रिंग स्पोर्ट्स चेयरमैन संजय यादव, छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं सीईओ बशीर अहमद खान, कोरबा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी कोरबा दिनू पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, क्रीड़ा अधिकारी के आर टण्डन, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी प्यारे लाल चौधरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, रघुनाथ नायक, संतोष निर्मलकर,अमन सोनी, कुलदीप

गुप्ता, सरवर एक्का, लोकेश, अमरदीप सिंह, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा,प्रतिभा राय, शानू मेहराज, तुलसी बारेठ, कपिल पटेल, विवेकानंद, आदित्या पाल एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है.

प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूजा पांडेय, जुनेद आलम, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभात साहू, अशोक साहू, मनीष बाग, रितेश साहा, रमेश साहू, अंकुश लाल यादव, लोकिता चौहान, शुभम यादव, हिमांशु यादव, तुषार सिंह, रमनदीप कौर, प्रवीण बंजारे, अमन जेनिस लकड़ा,स्वाति राजवाडे,दुर्गेश, उदय, राजकमल टोंडे आदि की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button