कलेक्टर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: दो आरईओ और सचिव सस्पेंड, वर्मी कंपोस्ट बनाने में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई…

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दायाराम के. ने लोहंडीगुड़ा में चल रहें विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान धुरागाँव स्थित रीपा में काम कर रही महिलाओं से उनके कार्य को लेकर चर्चा की। साथ ही धुरागाँव और बदरेंगा में वर्मी कंपोस्ट खाद सही नहीं बनने पर नाराज़गी ज़ाहिर की। साथ ही महिलाओं से उनकी आर्थिक गतिविधियों के बारे में पूछा और अधिक से अधिक गोबर ख़रीदी कर वर्मी खाद बनाने के कहा। वहीं वर्मी खाद बनाने में लापरवाही बरतने पर बदरेंगा के आरईओ और सचिव के साथ कुतर आरईओ को निलंबित करने के निर्देश दिए।इस दौरान ज़िला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, जनपद सीईओ प्रणव दीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने गुरुवार को लोहाण्डीगुड़ा विकासखण्ड के अतिसंवेदनशील क्षेत्र हर्राकोडेर में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों के बीच बैठकर उनके क्षेत्र में योजनाओं के क्रियान्वयन और समस्याओं के सम्बंध में चर्चा करने से ग्रामीणजन में अलग उत्साह देखने मिला। इस दौरान कलेक्टर ने गांव की मूलभूत ज़रूरतों के बारे में चर्चा की । जनचौपाल में कलेक्टर के सामने देवकी ठाकुर की माँ आकर देवकी की मानसिक हालत और आँखों की समस्या के बारे में बताया। तत्काल कलेक्टर ने बीएमओ को जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल में आँखों का इलाज और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काउंसलिंग करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर विजय ने कहा कि प्रशासन जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एरपुंड में लगे जन चौपाल में ग्रामीणों को कलेक्टर ने कुपोषण के प्रति जागरूक किया। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाएँ।साथ ही सभी बच्चों को रेडी टू ईट देने के निर्देश दिए।

