छत्तीसगढ़
कोंडागांव : प्रेमी-प्रेमिका की पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कोंडागांव. जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकी लाश (dead body of lover couple found hanging on tree) मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला फरसगांव थाना का है.
जानकारी के अनुसार, फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतरपाल गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक ही पेड़ पर प्रेमी जोड़ा ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. प्रेमी जोड़े ने घर से दूर जंगल में जाकर पेड़ की डंगाल पर फांसी लगा ली.


