मनोरंजन

ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर Deepika Padukone ने फिर बढ़ाया भारत का मान, LVMH प्राइज 2025 की बनीं एंबेसडर और ज्यूरी मेंबर …

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरस्टार मानी जाती हैं. उनकी फिल्मों की लिस्ट खुद ही उनकी कामयाबी और ग्लोबल अपील की गवाही देती है. करियर में लगातार ब्लॉकबस्टर और हजार-हजार करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों के साथ, दीपिका ने साबित कर दिया है कि वो सचमुच भारतीय सिनेमा का ग्लोबल चेहरा बन चुकी हैं. ऑन स्क्रीन सफलता के अलावा फैशन और लग्जरी की दुनिया में भी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भारत की पहचान को नया आयाम दे चुकी हैं. उन्होंने कई ग्लोबल ब्रांड्स के लिए भारत के दरवाज़े खोले हैं और आज वे दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल नामों की ब्रांड एंबेसडर हैं. वहीं, उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है.

बता दें कि साल 2022 में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ग्लोबल लग्ज़री फैशन हाउसेस जैसे लुई वीटॉन और कार्टियर को साइन करके इतिहास रच दिया था. जिसके बाद वो देश की पहली भारतीय बनीं जिन्हें ये साइन किया, जिससे दूसरे इंडियन स्टार्स को भी आने वाले सालों में इस ट्रेंड में शामिल होने का मौका मिला. वहीं, अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने अनोखे सफर में एक और उपलब्धि जोड़ा है. उन्हें 2025 LVMH प्राइज के फाइनल के लिए लुई वीटॉन की एंबेसडर और ज्यूरी मेंबर घोषित किया गया है और इस तरह से वह इस प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं. एक्ट्रेस पिछले साल नैटली पोर्टमैन 2024 LVMH प्राइज फॉर यंग फैशन डिजाइनर्स की स्पेशल ज्यूरी में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने स्वीडिश डिजाइनर एलेन होडकवा लार्सन को मेन प्राइज प्रेजेंट किया था.

LVMH प्राइज 2025 ब्रांड ने इसका ऐलान करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ ब्राड ने लिखा- “दीपिका पादुकोण फॉर लुई वीटॉन: 2025 LVMH प्राइज़ ज्यूरी मेंबर.⁣ हमें यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि आइकॉनिक दीपिका पादुकोण इस साल के LVMH प्राइज़ फाइनल की ज्यूरी मेंबर के रूप में शामिल हुई हैं. अपनी दीवाना कर देने वाली परफॉर्मेंस और ग्लोबल प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली दीपिका दुनिया भर के दर्शकों को इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रेरित करती हैं.”

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पास कई जबरदस्त प्रोजेक्ट्स हैं. डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म AA22XA6 में वो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के ऑपोजिट नजर आएंगी. इसके अलावा वो ब्लॉकबस्टर हिट ब्लॉकबस्टर कल्कि 2898 AD के सीक्वल में भी प्रभास (Prabhas) के साथ नजर आने वाली हैं.

Related Articles

Back to top button