Delhi Latest News: कैबिनेट मंत्रियों के साथ सड़क पर उतरी मुख्यमंत्री, खराब सड़कों का कर रहे निरीक्षण

नई दिल्ली: Delhi Latest News दिल्ली की नया सीएम बनते ही आतिशी एक्शन मोड पर नजर आ रही है। आज से सीएम आतिशी ने अभियान शुरू कर दी है और अपने मंत्रियों के साथ सड़क पर उतर गई है। इसी क्रम में आज सुबह आतिशी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र कालकाजी के खराब सड़कों पर जायजा लेने पहुंची और दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों का निरीक्षण किया। इन सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके लिए सड़कों की हालत सुधारने का लक्ष्य दिया है और दिवाली से पहले दिल्ली की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी।
जिसके बाद आज अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीएम आतिशी खराब सड़कों का निरीक्षण किया। आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली के सारे मंत्री दिल्ली के सड़कों का निरीक्षण करने के लिए उतरे हुए हैं। मैं खुद जहां आई हूं ये कालका जी के NSIC मेट्रो स्टेशन के सामने की सड़क है, BSES ने यहां इलैक्ट्रिक लाइन डाली थी, जिसकी वजह से सड़कों पर गड्ढे हैं। लोगों को चलने में परेशानी होती है और ट्रैफिक जाम लगता है।ये फैसला कल की ऑल मिनिस्टर्स मीटिंग में हुआ था। आने वाले 3-4 हफ्ते में सभी सड़कों को बनाया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी हम दिल्ली वालों को दिपावली तक गड्ढा मुक्त सड़कें दे सके। मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि विरोधी दलों ने दिल्ली सरकार के कामों को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन अब सभी रुके कामों को कराया जाएगा।

