क्राइमदेश

Delhi Road Rage Murder: दिल्ली में रोड रेज में महिला की गोली मारकर हत्या, बाइक सटी तो स्कूटी सवार ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर मार डाला

Delhi Road Rage Murder: राजधानी दिल्ली से रोड रेज की घटना सामने आई है। बदमाश ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर महिला की गोली मारकर हत्या (Woman shot dead) कर दी। यह घटा दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बाइक (बुलेट) पर बैठक जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक स्कूटी सवार उनकी बाइक से टकरा गई। इस पर उनकी स्कूटी सवार के साथ बहस हो गई। इसके बाद बदमाश ने फ्लाईओवर के नीचे गोली चला दी, जो महिला को लग गई। गोली लगने से महिला की मौत हो गई। वहीं दिनदहाड़े गोलीकांड ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवालिया निशाना लगा दिया है।

मृतका की पहचान सिमरनजीत कौर 25 के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। तभी गोकुलपुरी इलाके में उसे गोली मार दी गई। उसे अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार (31 जुलाई) दोपहर 3.15 बजे हीरा सिंह अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर के साथ अपनी बुलेट बाइक पर मौजपुर की तरफ जा रहे थे। हीरा सिंह की गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नजदीक एक शख्स से बहस हो गई। इस दौरान दोनों की गाड़िया आपस में लगभग टकरा गईं। इसके बाद एक शख्स ने नीचे फ्लाईओवर से करीब 30-35 फीट की दूरी से एक गोली चला दी जो सिमरनजीत कौर के सीने के ऊपरी हिस्से में गर्दन के पास लगी।

हीरा सिंह अपनी पत्नी को लेकर जीटीबी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया> मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है।इलाके के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने कहा कि हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी है और आगे की जांच शुरू है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button