छत्तीसगढ़

कांग्रेस की बूथ मैनेजमेंट को लेकर उपमुख्यमंत्री सिंहदेव का बयान, कहा – बूथों की स्थिति संतोषजनक, पीएम दौरे, कर्मचारियों की नियमितीकरण, टिकट वितरण को लेकर कही ये बड़ी बात…

रायपुर. भाजपा के महा इवेंट और कांग्रेस के बूथ मैनेजमेंट को लेकर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, बूथों की स्थिति संतोषजनक है. हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है, जहां-जहां कमी देखी गई है, उसको दूर करने के लिए पूरी कोशिश है. प्रक्रिया जारी है. ट्रेनिंग भी कमेटियों की लगातार हो रही है. जहां तक भाजपा की बात है तो सरकारी मंचों का दुरुपयोग करके चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, वो अनुचित भी है, लेकिन वह आए, लोगों के बीच में पूरी स्वतंत्रता है. प्रजातंत्र है अपनी बात रखें.

भाजपाई पीएम मोदी की सभा को लेकर घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे. इसे लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, मन की बात हम रोज सुनते हैं. अब क्या कहना बाकी रह गया देखते हैं. जो लोग 4 साल तक नहीं दिखे वे इन 6 महीनो में दिखेंगे. मुझे नहीं लगता बहुत प्रभाव पड़ेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button