छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़: पीएम मोदी ने किए छोटी मां बम्लेश्वरी के दर्शन, चंद्रगिरि जैन मंदिर पहुंच विद्यासागर महाराज से लिया आशीर्वाद…

डोंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच आज डोंगरगढ़ में छोटी मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिए. इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह साथ में थे.

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे मंदिर क्षेत्र की दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए थे. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने नीचे छोटी मां बम्लेश्वरी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिए. इसके बाद डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि जैन मंदिर के लिए रवाना हो गए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रगिरि जैन मंदिर में आचार्य विद्यासागर जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट के जरिए इस फोटो साझा करते हुए कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद प्राप्त कर धन्य महसूस कर रहा हूं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button