क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर में ड्रग सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, होटल शैमरॉक और मैरिज पैलेस से पुलिस ने नशे के कारोबारियों को दबोचा, भारी मात्रा में MDMA, कोकिन और 1 ऑडी कार जब्त…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने “निजात” अभियान के तहत ड्रग सप्लाई चेन  के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एम.डी.एम.ए. और कोकिन के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) एवं खम्हारडीह थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पहले धोतरे मैरिज पैलेस के एक रूम में छापा मारकर  से कुसुम हिंदुजा और चिराग शर्मा को दबोचा। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शैमराक होटल में दबिश देकर आयुष अग्रवाल और महेश सिंग को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ खम्हारडीह थाने में नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 छोटे जिप पैकेट्स में  2100 मिलीग्राम MDMA एवं 6600 मिलीग्राम कोकीन बरामद किया है। इनकी कीमत बाजार में 45 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा मौके से इलेक्ट्रानिक तराजू और मोबाइल फोन ऑडी कार (AUDI CAR) भी जब्त की गई है, जो दिल्ली पासिंग है।

एएसपी संदीप मित्तल ने बताया कि, आरोपी चिराग और महिला आरोपी ड्रग पैडलिंग करते थे। वहीं दिल्ली का महेश सिंग रायपुर में एम.डी.एम.ए और कोकिन का सप्लाई करता था।

सभी आरोपी अपनी पहचान छिपाने के नेटफ्लिक्स के वेब-सीरिज ’’मनी हाईस्ट’’ से प्रभावित होकर सीरीज के किरदारों के नाम पर अपने नाम रखे थे। इस मामले का मुख्य आरोपी आयुष अग्रवाल को ’’प्रोफेसर’’ और कुसुम हिंदुजा को लुसीफर के नाम से बुलाया जाता था। वहीं दो अन्य आरोपीयों को और बर्लिन आदि नाम से बुलाया जाता था।

पुलिस ने बताया कि धोतरे मैरिज गार्डन एवं शैमरॉक ग्रीन होटल में लगे कैमरों का फुटेज चेक किया जा रहा है। वहीं  इस ड्रग सप्लाई गैंग का मुख्य आरोपी आयुष अग्रवाल है जो समता कालोनी का निवासी है। इसी तरह  कुसुम हिंदुजा अवंति विहार, चिराग शर्मा पुरानी बस्ती तिल्दा-नेवरा तथा महेश सिंग खडगा खम्हारडीह रायपुर के निवासी बताए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button