छत्तीसगढ़

दुर्ग: अपर संचालक ने स्वास्थ्य अधिकारी को थमाया शो-कॉज नोटिस, 7 दिन के अंदर मांगा जवाब…

Show Cause Notice to Health Officer: दुर्ग। टाउनशिप भिलाई निगम के अपर संचालक, संचालनालय, नगरीय प्रशासन व विकास, रायपुर ने नगर निगम, भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इन पर सफाई कार्य में करोड़ों के घोटाले का आरोप है। नेता प्रतिपक्ष ने नगरीय निकाय मंत्री को शिकायत की थी। जिसके बाद इन पर कार्रवाई की गई। बता दें कि 7 दिनों में इन अधिकारियों को नोटिस का जवाब देना था। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी ने नोटिस मिलने से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा में निम्न तथ्य संज्ञान में आया। सेग्रीगेटेड डोर टू डोर कलेक्शन का अभाव है। इसमें पहला एसएलआरएम सेंटरों में वेस्ट प्रोसेसिंग का अभाव है। दूसरा वेस्ट डम्पिंग की जानकारी मिली। 7 दिनों के भीतर इस नोटिस का उनको जवाब देना है, वर्ना उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर दी जाएगी।

7 दिनों के भीतर मांगा जवाब

Show Cause Notice to Health Officer: उन्होंने भिलाई निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को 7 दिनों के भीतर जवाब अनिवार्य तौर पर भेजने कहा है। समय पर उत्तर प्राप्त नहीं होने पर यह समझा जाएगा कि वे अपने बचाव पक्ष में कुछ नहीं कहना चाहते हैं। तब एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button