छत्तीसगढ़

बिलासपुर : चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी, 30 किलो चांदी के जेवर का जखीरा बरामद, तो कहीं साड़ी और पिकअप से कैश जब्त

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में पुलिस एक्टिव मोड़ पर है. संदिग्धों की लगातार जांच कर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सिविल लाइन पुलिस ने कार से 30 किलो चांदी के जेवर कीमत करीब 21 लाख रूपये जब्त किया. वहीं कोटा पुलिस ने 161 नग साड़ी लावारिस हालत में जब्त किया गया. इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है. इसके साथ ही कोटा पुलिस ने पिकअप से ढाई लाख और बेलगहना थाना क्षेत्र में 6 लाख कार से कैश जब्त किया है.

कार से 30 किलो चांदी के जेवर बरामद

राजीव गांधी चौक के पास वाहन चेंकिंग के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने आभूषणों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस ने अर्टिगा कार से करीब 21 लाख रूपये के 30 किलो चांदी की पायल और करधन जब्त किया है. कार के अंदर बैग में 496 नग चांदी का पायल और 71 नग चांदी का करधन सेट रखा था. जेवरों का ये जखीरा रायपुर के कमल विहार निवासी मोहित पटेल की कार से जब्त किया गया है.

लावारिस हालत साड़ी जब्त

बिलासपुर से कोटा आ रही पुष्पराज बस में 161 नग साड़ी लावारिस हालत में जब्त किया गया है. जब्त साड़ी की कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रुपये है. बस के उपर केबिन में बोरी में साड़ी रखी हुई थी. विधानसभा चुनाव की तैयारी में साड़ियां इकठ्ठी करने का अंदेशा. यह कार्रवाई कोटा पुलिस ने की है.

पिकअप से ढ़ाई लाख कैश जब्त

कोटा पुलिस ने बिलासपुर जा रही पिकअप से ढाई लाख रुपये जब्त किया है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप क्रमांक CG 10 C 9720 की चेकिंग में रुपयों से भरा बैग बरामद किया है. मामले में पुलिस पिकअप ड्राइवर से पूछताछ कर रही है.

6 लाख कैश कार से बरामद

केन्दा नाका चौकी बेलगहना में चेकिंग के दौरान कार से रुपयों से भरा बैग मिला. जब पुलिस ने जब्त रुपयों की गिनती की तो 6 लाख रूपये निकले. कार चालक ने खुद के रेलवे में ठेकेदारी करने और लेबर पेमेंट के लिए रकम रखने की जानकारी दी है. फिलहाल पुलिस हैदराबाद के रहने वाले ए. सत्यनारायण प्रसाद से पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button