देश

Employees Salary Latest News : इन कर्मचारियों की सैलरी पर लटकी तलवार.. त्योहारी सीजन में करना पड़ सकता है परेशानी का सामना, नहीं आएगा इस महीने का वेतन

लखनऊ: नवरात्रि और दिवाली से पहले उत्तरप्रदेश के हजारों कर्मचारियों को यूपी सरकार ने जोर का झटका दिया है। यूपी सरकार ने बिजली विभाग के 7572 कर्मचारियों की सैलरी को रोक दिया है। पावर कार्पोरेशन और विद्युत वितरण निगमों में कार्यरत 7572 अभियंताओं और अन्य कर्मियों ने अपनी चल- अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। इनके खिलाफ प्रबंधन ने सख्त कदम उठाया है। निर्देश दिया है कि जब तक ये कार्मिक संपत्ति का ब्यौरा नहीं देंगे, तब तक उनका सितंबर माह का वेतन नहीं दिया जाएगा।

बता दें कि पावर कॉर्पोरेशन और विद्युत वितरण निगमों में जिन कर्मियों की सैलरी रोकी गई है उन्हें 15 अगस्त तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाना था। सरकार ने इसके लिए मियाद भी बढ़ा दी थी। इसके बावजूद कई कर्मचारियों ने ऐसा नहीं किया। इसी वजह से प्रबंधन ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इससे कई कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में तनख्वाह का न आना सिरदर्दी बन सकता है।

जनवरी में हुआ नोटिफिकेशन जारी

बता दें कि सरकार की ओर से जनवरी में ही सभी कर्मचारियों को इस विषय में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने 19 जनवरी को कर्मचारियों को निर्देशित किया था सभी कार्यरत अभियंताओं को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देना है। इसके बाद कर्मचारियों को रिमाइंडर भी दिया गया। लेकिन, कर्मचारी नहीं माने। उन्होंने नोटिफिकेशन को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। हालांकि कई कर्मचारियों ने अपनी डिटेल दे भी दी है।

7572 कर्मचारियों को सैलरी रोकी गई

कॉर्पोरेशन की ओर से कुल 7572 अभियंताओं की सैलरी रोकी गई है। विभाग की मानें तो इन सभी ने समय रहते अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। इसी वजह से इतना बड़ा कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारी इस वजह से डर रहे हैं कि कहीं उनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति होने की जांच न शुरू हो जाए। इस वजह से वह संपत्ति की डिटेल देने से बच रहे हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो खुद कर्मचारी ही जानते हैं जिन्होंने अपना ब्यौरा अभी तक नहीं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button